|

महादेव कावरे |
कुलपति उवाच
संदेश
प्रिय विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं मीडिया क्षेत्र के सभी समर्पित साथियों,
हमारे विश्वविद्यालय को देश का पहला मीडिया गुरुकुल होने का गौरव प्राप्त है। एक ऐसा शिक्षा केंद्र जो पत्रकारिता और मीडिया अध्ययन को केवल एक अकादमिक अनुशासन नहीं, बल्कि संस्कार, समाज और सरोकार से जोड़ता है।
हमारा सतत प्रयास रहा है कि इस संस्थान को आदर्श मीडिया संस्थान बनाया जाए, जहाँ आधुनिक पत्रकारिता की शिक्षा केवल पुस्तकों और कक्षाओं तक सीमित न रहे, बल्कि प्रायोगिक प्रशिक्षण, तकनीकी दक्षता और मानवीय संवेदना के साथ विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर बल दिया जाए।
हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल करियर नहीं, बल्कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ की जिम्मेदारी है। इसलिए हमारा उद्देश्य ऐसे युवा मीडियाकर्मी तैयार करना है जो न केवल सूचना के वाहक हों, बल्कि सत्य, नैतिकता और सामाजिक उत्तरदायित्व के सशक्त प्रहरी भी बनें।
यह मीडिया गुरुकुल विद्यार्थियों के मानसिक, शारीरिक और सामाजिक उन्नयन के लिए पूर्णतः समर्पित है। यहाँ की शिक्षा उन्हें न केवल अपने जीवन में सफल बनाती है, बल्कि उन्हें एक सुयोग्य, संवेदनशील और जागरूक नागरिक भी बनाती है, जो राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया में सार्थक भूमिका निभा सकें।
आइए, हम सब मिलकर इस गुरुकुल को एक ऐसा मंच बनाएं, जहाँ से पत्रकारिता और मीडिया की नई रोशनी राष्ट्रीय -अंतर्राष्ट्रीय स्तर में फैल सके।
|